Top 10 points about 5G network in hindi | 5G से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण जानकारी

देश बदल रहा है, विकसित हो रहा है और टेक्नोलॉजी का इसमें सबसे बड़ा हाथ है। 2002 तक 1G का सफर था लेकिन उसके बाद तेजी से बदलाव होने लगा और अब 5G लाने की तैयारी है। क्या होता है 5G, इसके क्या फायदे है और इसके आ जाने से क्या बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे ही कई प्रश्न हैं जो इंटरनेट पर घूम रहे इन सभी प्रश्नों के उत्तर हम इस आर्टिकल में देंगे। तो चलिए जानते हैं 5G kya hai, Top 10 points about 5G network..
 

5G netwok kya hai, kitna tez hoga aur kaha shuru kiya gya

 
1. 5G का मतलब है 5th Generation अर्थात पांचवी पीढ़ी। 1980 के दशक से ही इंटरनेट हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया लेकिन इसमें सुधार होता गया और अब इसे 4G से 5G में तब्दील करना है जिसके लिए ट्रायल किए जा रहे और यह इंतजार इस साल खत्म हो जाएगा। अभी तक भारत के अलावा लगभग 60 देशों में 5G सेवा मौजूद है।
2. 5G की अगर बात करे तो भारत में सबसे पहले इसे 13 बड़े शहरों में लॉन्च किया जायेगा जो हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुरुग्राम, चंडीगढ़, बेंगलुरु, अहमदाबाद, जामनगर, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ और गांधीनगर। इन बड़े शहरों में पहले 5G सेवाएं दी जाएगी।
3. अगर स्पीड की बात करे 5G की स्पीड 4G से करीब 10 गुना ज्यादा होगी अर्थात 5G आने के बाद यूजर्स को जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी जिससे फिल्मे या गेम हो कुछ ही सेकंड में डाउनलोड हो जाएगी। सबसे पहले 1G की शुरुवात 1982 में हुई थी और 2020 आते आते 5G तक का सफर आरंभ गया।
4. 5G मुख्यत तीन चीजों पर केंद्रित है – उच्च डाटा गति, डाटा एक्सेस में होने वाली देरी को कम करना और डाटा एक्सेस की समरूपता में वृद्धि।
5. 5G आने के बाद डिजिटल अर्थव्यवस्था में विकास के नए रास्ते खुल जायेगे। यह इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) , आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) व अन्य व्यवसायिक मॉडल के विकास में अहम योगदान देगा। रिसर्च फर्म के अनुसार दुनिया भर में 55.7 अरब कनेक्टेड डिवाइस में से लगभग 75% को 2025 तक आईओटी प्लेटफार्म पर जोड़ दिया जायेगा।
6. 4G phone की मैन्युफैक्चरिंग बहुत हद तक कंपनियां बंद कर दी है और अब 5G phone बनाने पर जोर दे रही साथ ही मार्च अप्रैल तक 5G का स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद डाटा कीमत का भी पता चलेगा लेकिन 4G के अपेक्षा 5G सुविधा के लिए लोगो की जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।
7. 5G रिमोट एजुकेशन को काफी हद तक बदल देगा। 5G के साथ हाई क्वालिटी वाले इंटरेकटीव वर्चुअल क्लास रूम को कही से भी स्ट्रीम किया जा सकेगा। इससे ग्रामीण और शहरी भारत के बीच की खाई को पाटने में मदद मिलेगी। हाई नेट स्पीड से कंट्रोलिंग की क्षमता बढ़ जाएगी।
8. एक दूसरे से बात करने वाले सेंसर से लैस डिवाइस स्मार्ट होम व स्मार्ट सिटी के लिए अहम साबित होगा। स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्र में भी नया आयाम दिखेगा। स्वास्थ्य सेवाओं को दूर दराज तक भी सुलभ बनाया जा सकेगा। रिमोट डायग्नोसिस और टेली- परामर्श जैसी सेवाएं बेहतर हो जायेगी।
9. देश में दिन प्रतिदिन स्मार्टफोन यूजर बढ़ रहे संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही इस लिहाज से 5G नेटवर्क पर ट्रैफिक भी ज्यादा होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार 2027 तक प्रति स्मार्टफोन औसत ट्रैफिक प्रति माह लगभग 50जीबी तक बढ़ने का अनुमान है।
10. 5G टेक्नोलॉजी गेमिंग और वीडियो ग्राफिक्स के क्षेत्र में क्रांति लेकर आयेगा। हाल ही में हैदराबाद में एयरटेल ने कमर्शियल ट्रायल शुरू किया जिसमे 3 mbps की स्पीड प्राप्त हुई जो jio के स्पीड से बेहतर है।
5G

निष्कर्ष:- इस आर्टिकल में मैने आने वाले 5G नेटवर्क से संबंधित 10 महत्वपूर्ण जानकारी दिया है। मैने इस आर्टिकल के माध्यम से आपके अंदर चल रहे सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश की है उम्मीद करेंगे यह जानकारी आपको पसंद आएगी। ऐसे ही Top 10 jankari पढ़ते रहे कुछ क्या सीखते रहे।

Spread the love

Leave a Comment