विश्व के 10 सबसे अमीर देशो के बारे में जाने | Top 10 richest country in the world

 

नमस्कार साथियों एक बार फिर से मेरे नए आर्टिकल Top 10 richest country in the world में आप सभी का स्वागत है। जैसा की दोस्तों आपको पता है दुनिया में बहुत से देश हैं लेकिन आर्थिक रूप से सभी एक जैसे नहीं हैं कुछ अमीर हैं तो कुछ गरीब। मैने अपनें एक आर्टिकल Top 10 powerful country में विश्व के 10 सबसे ताकतवर देशों के बारे में बताया है अभी तक नहीं पढ़े तो पढ़ सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम विश्व के 10 धनी देशो की सूची के बारे में जानेंगे साथ ही सबसे अमीर देशों में भारत का स्थान कौनसा है ये भी जानेंगे। वैसे तो किसी देश के बारे में जानना की अमीर है या गरीब यह मुख्य रूप से तीन चीजों पर निर्भर करता है जो हैं GDP (Gross Domestic Product ), Per capita income और GNI (Gross National Income). IMF के द्वारा दिए गए आंकड़े के अनुसार हम सबसे अमीर  देशों के बारे में जानेंगे। तो चलिए देखते हैं Top 10 richest country in the world…..

List of richest country in the world । विश्व के सबसे अमिर देशो की सूची में भारत का स्थान

10. दक्षिण कोरिया ( South Korea )

साउथ कोरिया पूर्वी एशिया का भाग है जो नॉर्थ कोरिया से अलग होकर बसा है। इस देश की कुल GDP 1.64 trillion dollar है और अगर Per capita income की बात करे तो 31,631 डॉलर है यानी भारतीय मुद्रा में 24 लाख रुपए। 

9. कनाडा ( Canada )

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में बसा यह देश क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का second largest country है। इस देश की GDP 1.82 ट्रिलियन डॉलर है जबकि Per capita income 43,258 डॉलर है जो की करीब 33 लाख होगा भारतीय रुपए में। कनाडा अमेरिका का ही पड़ोसी देश है और अमेरिका के बाद 50 करोड़ संपत्ति वाले नागरिक यहां भी निवास करते हैं। 

8. इटली ( Italy )

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में बसा छोटा सा देश है जिसकी राजधानी रोम है। यूनान के बाद इटली यूरोप महाद्वीप का second most ancient nation है। इस देश की GDP 2.05 ट्रिलियन डॉलर है जबकि प्रति व्यक्ति आय 31,700 डॉलर है। इस देश की कुल संपत्ति देखे तो 11.36 लाख करोड़ डॉलर है।  

7. भारत ( India )

एशिया महाद्वीप में बसा most populated country में दूसरे स्थान पर काबिज भारत देश IMF और World bank के अनुसार 2030 तक एशिया का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। फिलहाल भारत देश की GDP 2.53 ट्रिलियन डॉलर है जबकि प्रति व्यक्ति आय 2601 डॉलर है। भारत के पास वर्तमान में 12.61 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति है।

6. फ्रांस ( France )

Most wealthiest country की लिस्ट में छठे स्थान पर फ्रांस है जो हमेशा ट्रेंड को फॉलो करने वाल ऐसा देश है। एफिल टॉवर के वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध इस देश की GDP 2.93 ट्रिलियन डॉलर है अगर प्रति व्यक्ति आय देखे तो 44,747 डॉलर है। इस देश की कुल संपत्ति 13.73 लाख करोड़ डॉलर है।

5. युनाइटेड किंगडम ( United Kingdom )

ब्रिटेन एक ऐसा देश है जो कई देशों पर शासन किया है और संपत्ति भी लुटा है। भारत के अलावा इसने और भी देश की संपत्ति लाने में सफल रहा है जिस वजह से इस देश की आज संपत्ति 14.34 लाख करोड़ डॉलर है जो पहले की अपेक्षा कम हुआ है। बात करे GDP की तो 3.37 ट्रिलियन डॉलर है जबकि प्रति व्यक्ति आय 49761 डॉलर है।

4. जर्मनी ( Germany )

यूरोपीय देशों में शुमार जर्मनी देश की अर्थव्यवस्था world war के दौरान काफी तहस नहस हो गई थी लेकिन काफी सुधार के बाद आज के समय यह देश Top 10 richest country के लिस्ट में अपना जगह कायम कर रखा है। इस देश की फिलहाल GDP 4.31 ट्रिलियन डॉलर है और प्रति व्यक्ति आय 51,860 डॉलर है। इस देश की कुल संपत्ति 14.66 लाख करोड़ डॉलर है।

3. जापान ( Japan )

Technology की बात करे तो दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल करने वाला जापान देश आज के समय में विकषित देशों में से एक है। Top 10 welthiest country के लिस्ट में जापान तीसरे स्थान पर है जिसकी सबसे बड़ी वजह Time valuation है जापानी लोग समय के बहुत महत्व देते हैं। इस देश की जीडीपी 4.9 ट्रिलियन डॉलर है जबकि प्रति व्यक्ति आय 39,283 डॉलर है। कुल संपत्ति की बात करे तो इस देश की संपत्ति को तो 24.99 लाख करोड़ डॉलर है। जापान के अमीर होने की एक सबसे बड़ी वजह ये भी है की जापान की साक्षरता दर 100% है।

2. चीन ( China )

सबसे अमीर देशों की लिस्ट में चीन देश का नाम ना हो ये हो नही सकता। चीन मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में सभी देशों से काफी आगे है। भारत या अन्य देशों में Made in China के प्रोडक्ट्स की भरमार है। चीन की कुल संपत्ति 63.83 लाख करोड़ डॉलर है। जीडीपी की बात करे तो 19.91 ट्रिलियन डॉलर है जबकि Per capita income 14,096 डॉलर है। 

1. अमेरिका ( USA )

Top 10 highest GDP countries के लिस्ट में पहले स्थान पर वह देश है जहां सबसे ज्यादा अरबपति निवास करते हैं। सबसे बड़ी कंपनिया व ब्रांड्स यही के हैं जिनसे अन्य देशों की कंपनियां जुड़ी है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका World biggest economy वाला देश है। लगभग 500 से ज्यादा संगठनों या कंपनियों का हेडक्वार्टर यही है जिसमे World Bank और IMF मुख्य हैं। इस देश की कुल संपत्ति 106 लाख करोड़ डॉलर की है जो की विश्व के कुल संपत्ति का 30% है। जीडीपी देखा जाए तो 25.05 ट्रिलियन डॉलर है और प्रति व्यक्ति आय 76,027 डॉलर है। 

Top 10 most richest country in the world

निष्कर्ष :-

साथियों इस आर्टिकल में मैने Top 10 most richest country in the world के बारे में उनके जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय और देश के संपत्ति के आधार पर बताया है। उम्मीद करता हूं यह लेख आपके लिए informative साबित होगा। आर्टिकल से संबंधित कोई कन्फ्यूजन हो या किसी टॉपिक पर आपको Top 10 संबंधित जानकारी चाहिए तो आप अपना टॉपिक कॉमेंट कर सकते हैं या दी गई सोशल मीडिया लिंक से जुड़कर हमे dm  कर सकते हैं और आर्टिकल शेयर करना ना भूले।

अन्य पढ़े :-

Frequently asked questions (FAQ)

      [sp_easyaccordion id=”520″]

      Leave a Comment

      YouTube
      YouTube
      Telegram
      WhatsApp