Top 10 searches on Google in 2021 |साल 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 searches on Google in 2021 में जैसा की आप जानते हैं दोस्तो, आजकल के समय में लोग इंसानों से ज्यादा पूछने के बजाय विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल से अपने सवाल का समाधान निकालते हैं। साल 2021 तो गया लेकिन कई ऐसे सवाल है जो सबसे ज्यादा चर्चित रहे और लोगो ने उसके बारे में गूगल बाबा से पूछे। गूगल पर सर्च के अनुसार किसी देश या व्यक्ति के मानसिकता के बारे में भी पता चलता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे Top searches on Google in 2021 by Indian अर्थात भारतीयों द्वारा 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या खोजा गया। तो चलिए दोस्तो जानते है वो Top 10 trending topics on Google in 2021 के बारे में…

List of top searches on Google in 2021

10. Aryan Khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के इकलौते बेटे हैं आर्यन ख़ान। 2021 में ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद से ये काफी सुर्खियों में रहे इसलिए ज्यादातर लोगो ने इनके बारे में गूगल पर सर्च करके जाना। इनकी बायोग्राफी पढ़ी तथा इनपर चल रहे केस के बारे में पता करने के लिए गूगल बाबा की मदद ली। इस वजह से 2021 में खोजे गए लोगो में ये शामिल थे और इस लिस्ट में दसवें स्थान पर हैं।

9. Neeraj Chopra

2021 में टोक्यो शहर में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता हैं नीरज चोपड़ा। भालाफेंक खेल से जुड़े नीरज चोपड़ा 7 अगस्त 2021 को 87.5 मीटर लंबा भाला फेंक स्वर्ण पदक जीता और भारत की सफलता का परचम लहराया। उसके बाद से नीरज चोपड़ा काफी सुर्खियों में आ गए लोगो ने काफी सराहा और Golden Boy का भी टाइटल दिया। हर कोई नीरज चोपड़ा के बारे में जानना चाहा जिसके लिए गूगल पर उन्हें खूब सर्च किया गया लेकिन इनके बारे में एक प्रश्न सबसे ज्यादा पूछा गया जो की इनकी जाति के बारे था। प्रश्न था which caste belong Neeraj Chopra. मैने इनके बारे संपूर्ण जानकारी अपनी लेख में दिया है लिंक नीचे दे देंगे उसको भी आप जरूर पढ़े।

8. Copa America

बहुत से लोगो को पता ही नही होगा Copa America kya hai? दोस्तो Copa America एक पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता है जो जिसमे साउथ अमेरिका महाद्वीप की फुटबाल टीम हिस्सा लेती हैं। यह पुरानी महाद्वीपीय प्रतियोगिता है जो वर्षो से आयोजित होती आ रही है और विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली प्रतियोगिता है।

7. Free fire redeem code

Free fire गेम की दुनिया का चर्चित नाम है जिससे आज के युवा और बच्चे अच्छी तरह रूबरू होंगे। यह एक ऑनलाइन गेम है जिसे आज की जेनरेशन काफी पसंद कर रही है। Google play store पर काफी डाउनलोड किया जाने वाला गेम है। लोगो ने 2021 में इसके redeem code को काफी सर्च किया है। Pubg बैन होने के बाद इस गेम का लोगो पर राज हो गया और वर्तमान में भारत की सर्वाधिक जनसंख्या यह गेम खेलती है।

6. Covid Vaccine

कोरोना से बचाव के लिए भारत में दो वैक्सीन Covishield और Covaxin लगनी शुरू हुई। शुरुवात में तो लोग वैक्सीन से बचना चाहे लेकिन बाद में लगवाने के लिए लोगो में काफी उत्साह देखा गया। वैक्सीन से संबंधित लोगो ने गूगल पर काफी सर्च किए जैसे Vaccination centre के बारे हुआ या फिर डोज से संबंधित जानकारी हो।

5. Tokyo Olympic

2020 में होने वाला ओलंपिक corona की वजह से postponed कर दिया गया जिसका आयोजन 2021 में जापान के टोक्यो शहर में हुआ। इस ओलंपिक से संबंधित जानकारी और अपडेट पाने के लिए लोगो ने इसे गूगल पर खूब ट्रेंड किया जिस वजह से पाचवां सबसे ज्यादा खोजा गया टॉपिक बन गया। नीरज चोपड़ा का नाम भी इसी ओलंपिक से ट्रेंड किया।

4. Euro Cup

फुटबाल खेल से संबंधित इस कप का शुरुवात 1960 में हुआ था। 2021 में इसको आयोजित करना था साथ ही 60 वर्ष पूरा होने की खुशी में जश्न भी मनाने की प्लानिंग थी लेकिन कोरोना की वजह से इसको टालना पड़ा और फिर 2021 में आयोजित किया गया। इसको टालने के बाद लोगो को उत्सुकता बढ़ी हुई थी जिस वजह से लोगो ने इसको गूगल पर खूब सर्च किया। 2021 में Euro Cup final लगातार दूसरी बार इंग्लैंड के सपने को ध्वस्त कर इटली ने जीता।

3. ICC T20 World Cup

क्रिकेट बहुत पॉपुलर गेम है जिसका क्रेज लोगो में काफी दिखता है और सर्वाधिक लोगो का पसंदीदा खेल भी है। विश्व कप का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस को रहता है और उससे जुड़ी अपडेट लेने के लिए लोग गूगल पर अक्सर आते है अपने सवाल लेकर। 2021 में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में लोगो में काफी उत्साह था क्योंकि corona की वजह 2020 में पूरे साल क्रिकेट नही खेला गया था।

2. COWIN

कोरोना काल में लोगो ने इस वेबसाइट को या ऐप के माध्यम से दूसरा सबसे ज्यादा सर्च किया और इसके पोर्टल पर खुद को बैठाए रखा। चाहे certificate download करना हो या vaccination center बुक करना हो सब कुछ के लिए लोगो ने इस पोर्टल पर खूब समय व्यतीत किया जिस वजह से यह दूसरा सबसे ज्यादा गूगल पर ट्रेडिंग रहा।

यह भी पढ़े:- Highest paying south actor in hindi

1. IPL

 

आईपीएल का खुमार लोगो में बेशुमार है इसका सबूत विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल दे रहा। साल 2021 में लोगो ने अपने स्वास्थ्य से भी ज्यादा समय मनोरंजन के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे और प्रसिद्ध फॉर्मेट आईपीएल को सर्च करके दिया है। लोगो ने आईपीएल से जुड़ी जानकारी लेने के लिए गूगल बाबा से खूब प्रश्न किए हैं। बच्चो से लेकर बूढ़े तक आईपीएल की जानकारी के लिए गूगल का सहायता लिए हैं इस तरह Top 10 most searches on Google in 2021 की लिस्ट में आईपीएल पहले स्थान पर है।

Top 10 most searches on Google in 2021
निष्कर्ष:-

दोस्तो मैंने इस आर्टिकल में आप लोगो को Top 10 most searches on Google in 2021 के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करता हूं यह आर्टिकल और लेख आप लोगो को पसंद आएगा। अगर जानकारी अच्छी लगे साथियों तो शेयर जरूर करे। मैं आप लोगो के लिए पूरी गुणवत्ता और अपडेटेड जानकारी लेकर आता हूं जिसके लिए काफी मेहनत और कई जगह से जानकारी इकट्ठा करनी पड़ती है तब जाकर आर्टिकल तैयार होता है इसलिए आप लोग शेयर जरूर करे।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp