भारत के 10 सबसे बड़े एक्सप्रेसवे, देखे लिस्ट |10 longest Expressway of India in 2023

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 longest Expressway of India in 2022 में दोस्तों जैसा की आपको पता है सड़के किसी भी देश के विकास की प्रतीक होती हैं। जिस देश में जितनी अच्छी सड़के होगी उस देश को उतना ही विकासशील माना जाता है। भारत में कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा जिसको मैने अपने एक आर्टिकल में Top 10 mega project in India के बारे में बताया था इन्हीं प्रोजेक्ट में से Expressway के भी कई प्रोजेक्ट हैं जिसमे से कुछ पूरे हो गए तो कुछ पर काम जारी है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे Top 10 Longest expressway of India के बारे में।  

List of longest expressway of India 

10.Ahmedabad vadodra Expressway

 
यह गुजरात राज्य का पहला 4- lane एक्सप्रेसवे है जो 2003 में बनकर तैयार हुआ था। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 93.1km और कुल लागत 475 करोड़ रूपए है। इसी एक्सप्रेसवे को First National Highway कहा जाता है। पूरे एक्सप्रेसवे पर 9 अंडर पास है और इस पर लगने वाला टोल टैक्स चार्ज 110 रुपए है। 

 

9. Mumbai Pune Expressway

 
अगर बात करे Indian first Expressway की तो इसी एक्सप्रेसवे का नाम आएगा जिसका construction कार्य 1997 में शुरू किया गया था और 2002 में पूरा हो गया था। इसकी कुल लंबाई 94.5 km है जिसकी कुल लागत 1600 करोड़ है। मुंबई से शुरू होकर पुणे तक जाने वाला यह एक्सप्रेसवे मात्र 2 घंटे में आपका सफर पूरा कर देगा।  एक्सप्रेसवे पर कुल 6 सुरंगे हैं और टोल टैक्स की बात करे तो कार का 270 रुपए और ट्रक का 580 रुपए लगता है। 
 

8. Eastern Peripheral Expressway

 
यह 6- lane expressway है जिसकी लंबाई 135 km है। यह सोनीपत से शुरू होकर बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद होते हुए पलवल तक जाता है। इसकी कुल लागत 11,000 करोड़ है जिसपर लगभग 2,50,000 पेड़ लगाए जायेंगे। टोल टैक्स की बात करे तो कार के लिए 215 रुपए और ट्रक के लिए 725 रुपए लगता है। 
 
 

7. Western Peripheral Expressway

 
यह पूरी तरह हरियाणा में ही बना Longest expressway in Haryana है जिसकी लंबाई 135.6 km है। इसका construction कार्य 2006 में शुरू किया गया था लेकिन पूरी तरह बनकर 2018 में तैयार हुआ। इसकी कुल लागत 9000 करोड़ है  जो हरियाणा के कुंडली से शुरू होकर मानेसर होते हुए पलवल तक बनी है। यह Eastern Peripheral Expressway के साथ मिलकर Ring road Expressway बनाती है जो भारत का सबसे लंबा Ring road Expressway है। 
 

6. Outer ring road Hyderabad

 
यह 158 km लंबा आठ लेन एक्सप्रेसवे है जो हाईटेक सिटी, हैदराबाद एयरपोर्ट से होते हुए गुजरता है। यह Telangana first Expressway है जिसपर 20 इंट्री और 20 एग्जिट हैं। टोल टैक्स की बात करे तो इसपर कार का 140 रुपए और ट्रक का 400 रुपए है। 
 

5. Yamuna Expressway

 
यह 165 km लम्बा 6- lane expressway है जो Greater Noida से आगरा तक है। अगस्त 2012 में बनकर तैयार हुए इस एक्सप्रेसवे की कुल लागत 12839 करोड़ है। इस एक्सप्रेसवे पर पांच लाख पेड़ लगाए गए है साथ ही प्रत्येक 5 किलोमीटर पर CCTV camera लगा है। पहली बार फाइटर जेट इसी पर लैंड कराया गया था। ताजमहल तक जाने वाली इस एक्सप्रेसवे को Taj Expressway भी कहते है।

 

4. Bundelkhand Expressway

 
इसकी आधारशिला 29 फरवरी 2020 में मोदी जी द्वारा रखी गई। इसकी लंबाई 296 km है जो की पांच जिला चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर और इटावा से होते हुए गुजरता है। यह भारत का Safest Expressway माना जाता है। यह तीन बड़ी नदियों केन, बेतवा और यमुना नदी से होकर गुजरेगा।जल्द ही इस एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया जायेगा। 
 
 

3. Agra Lucknow Expressway

 
 यह 302 किलोमीटर लंबा 6- Lane एक्सप्रेसवे है जिसे Uttar Pradesh Expressway Industrial Development Authority of India (UPEIDA) ने बनाया है। यह 7700 एकड़ जमीन में फैला है जिसको 2017 में पूरा कर दिया गया था। आगरा से शुरू होकर फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, उन्नाव होते हुए लखनऊ आया है। इसपर 6 fighter jet भी उतारे गए थे जिसमे सुखोई विमान भी शामिल है। टोल टैक्स की बात करे तो कार का 595 रुपए, ट्रक का 1895 रुपए और बाइक के लिए 295 रुपए चार्ज है। 
 

2. Purvanchal Expressway

 
अगर बात करे Indian Expressway List की तो उसमे दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है जो 340 किलोमीटर लंबा 6- lane expressway है जिसकी कुल लागत 22,500 करोड़ रुपए है। इसको बनाने का प्रपोजल 2015 में आया था, contruction कार्य 2018 में शुरू हुआ और 2021 में बनकर तैयार हो गया। इसपर सुल्तानपुर के पास कुरेबर जगह पर 3 किलोमीटर लंबा रनवे बनाया गया है। इसको भी UPEIDA ने बनाया है जो गाजीपुर जिला से शुरू होकर लखनऊ तक गया है। 
 

1. Ganga Expressway

 
अगर बात करे India longest expressway तो उसमे यह एक्सप्रेसवे शुमार है। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है जो 6 घंटे में आपका सफर पूरा कर देगा। 19 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा इसकी आधारशिला रखी गई। कुल बारह जिलों से होकर गुजरने वाला इस एक्सप्रेसवे पर 518 गांव इसके दायरे में आएंगे। 18 लाख 55 हजार पौधे इस एक्सप्रेसवे पर लगाए जायेंगे। 
Top 10 longest expressway of India

निष्कर्ष:-अतः इस आर्टिकल Top 10 longest expressway of India के बारे में जाना। अभी कुछ निर्माण के अधीन हैं जो समय के साथ लिस्ट में बदलाव हो सकता है। लेख कैसा लगा जरूर बताएं और ऐसे ही Top 10 jankari पढ़ते रहे। 

और भी पढ़े :- 
 
 
 

 

Frequently asked questions (FAQ)

[sp_easyaccordion id=”593″]

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp