Top 10 best online study channel on youtube | यूट्यूब पर पढ़ने के लिए 10 सबसे अच्छे चैनल

 
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 best online study channel on youtube में दोस्तों जैसा की आपको पता है दुनिया बदल चुकी है लोग अब सब कुछ ऑनलाइन ही पसंद कर रहे चाहे शॉपिंग हो पढ़ाई हो या अन्य कोई सुविधा हो। कोरोना वायरस आने से लॉकडाउन लग गया जिस वजह से स्कूल कॉलेज सब कुछ बंद हो गए और बच्चे अपने घरों से ऑनलाइन पढ़ाई करने लगे। अब ज्यादातर लोग ऑनलाइन पढ़ाई करना ही पसंद करने लगे है।
 
Competitive exam for government job की तैयारी करने वाले बच्चे भी ऑफलाइन कोचिंग बंद होने की वजह से online youtube से यां अन्य किसी app से पढ़ाई करना पसंद करने लगे हैं। बहुत से  बच्चो को पता नही रहता कहां से पढाई करे किस चैनल से which channel is best for preparation ये सवाल कई लोगो के मन में रहता है तो चलिए इस आर्टिकल मे हम जानेंगे Top 10 Best online study channel on YouTube. 
 

List of best online study channel on youtube for competitive exam preparation 

10. Testbook

 
इस चैनल को September 2015 में शुरू किया गया था। इस पर कई एग्जाम की तैयारी कराई जाती हैं और playlist में आपको recorded videos भी मिल जाएंगे। इनका अपना खुद का ऑफिशियल ऐप भी है जिसपर paid course पढ़ाते है और आपको testbook की तरफ से पास मिलता है जिसके माध्यम से आप किसी भी exam की तैयारी वीडियो और मॉक टेस्ट से कर सकते हैं। Pass आपको एक महीना, छः महीना या साल भर का मिल जाता है सबकी कीमत अलग होती है। 
 
Channel linkTestbook
 
Subscriber: 3.21 million

9. Adda247

 
इस चैनल की शुरुवात 31 जनवरी 2016 में हुई थी। इस चैनल पर daily current affairs, the Hindu analysis के साथ कई एग्जाम के लिए पूरी सिलेबस के साथ तैयारी कराई जाती है। इस पर आपको बैंकिंग की तैयारी अच्छे से करने को मिल जाता है। इंग्लिश मजबूत करने के लिए daily vocabulary की भी क्लास कराई जाती है। यह ऑनलाइन तैयारी के लिए अच्छा प्लेटफार्म है जहां से आप अपनी तैयारी को धार दे सकते है। 
 
Channel linkAdda247
 
Subscriber: 7.52 million

8. Rojgar with Ankit

 
यह चैनल अंकित सर द्वारा दिसंबर 2017 में शुरू किया गया था। इस चैनल पर लगभग चार हजार से भी ज्यादा वीडियो मौजूद है। यह चैनल अपने अच्छे content के लिए जाना जाता है एग्जाम में इस चैनल से आपको कुछ प्रश्न जरूर देखने को मिल जायेंगे। अभी हाल ही में हुए PET exam में इस चैनल पर पढ़ाए गए कई प्रश्न आए थे। आगे UP SI और लेखपाल की तैयारी आप इस चैनल से पढ़कर कर सकते है। 
 
Channel linkRojgar with Ankit
 
Subscriber: 9.43 million
 

7. Dear sir

 
इन्होंने अपना चैनल दिसंबर 2016 में शुरू किया था। अगर आपको maths लगाने के short tricks जानने है तो इस चैनल से अच्छा कोई नहीं बताएगा। इस पर आपको maths और उसके अलावा english के अच्छे अच्छे कॉन्सेप्ट आपको सीखने को मिलेंगे। बड़े बड़े concept आपको छोटे वीडियो में ही सीखा देंगे। इनके चैनल पर आपको कुल 326 से ज्यादा वीडियो मिल जायेंगे। 
 
Channel link: Dear sir
 
Subscriber:  16.4 million
 

6. Exampur

 
Vivek सर द्वारा सितंबर 2016 मे यह चैनल शुरू किया गया था। इस चैनल पर SSC, Railway और अन्य exam की तैयारी कराई जाती है। Exampur नाम से कई अन्य चैनल भी हैं जैसे exampur defence warrior, exampur banking इसके अलावा exampur नाम से मोटिवेशनल चैनल भी है। सभी ग्रुप के तैयारी के लिए exampur आपको सही साबित हो सकता है। Defence exam preparation या banking job candidate के लिए यह Best youtube channel है।  
 
Channel linkExampur
 
Subscriber: 10.8 million
 

5. Utkarsh classes

 
यह राजस्थानी चैनल है जिसपर ज्यादातर राजस्थान राज्य से संबंधित लेक्चर अपलोड किए जाते हैं। सुबह के समय Current Affair King के नाम से प्रसिद्ध कुमार गौरव सर द्वारा करेंट अफेयर्स की क्लास daily upload की जाती है जो की काफी अच्छा पढ़ाते हैं। किसी भी कैंडिडेट को Government job preparation करना है तो यह चैनल आपके लिए रामबाण साबित होगा। इस चैनल के पास Most live student का यूट्यूब पर विश्व रिकॉर्ड है। 
 
Channel link: Utkarsh classes
 
Subscriber: 12 million
 
यह भी जाने :- Top 10 best university in India
 

4. Drishti IAS

 
हमारे Top 10 best online study channel on youtube के लिस्ट में चौथे नंबर पर यह चैनल है। अगर आप IAS की तैयारी कर रहे या IAS aspirant हैं तो आपको लक्ष्य तक पहुंचाने में यह चैनल मदद करेगा। Vikas divyakriti सर द्वारा स्थापित यह चैनल आपको फ्री में कंटेंट देता है। साथ ही विकास सर से आपको पढ़ने को मिलेगा जिन्होंने खुद IAS exam crack किया है। Online के अलावा ऑफलाइन कोचिंग भी आपको इसी नाम से दिल्ली में मिल जायेगी। 
 
Channel link: Drishti IAS
 
Subscriber: 10.7 milliion
 

3. Study IQ education

 
अगर आप Graduation level exam की तैयारी कर रहे तो इस चैनल पर आपके लिए अच्छे content की कमी नही है। इसपर आपको करेंट से जुडी सारी घटनाओं का उल्लेख मिल जायेगा। यह चैनल 22 जून 2015 में शुरू हुआ था अबतक इसपर 26k video अपलोड किए जा चुके हैं। इस चैनल पर फ्री कोर्स के साथ paid courses भी पढ़ाए जाते हैं। यूट्यूब पर बहुत लोगो का यह चैनल फेवरेट बना हुआ है। 
 
Channel link: Study IQ education
 
Subscriber: 15 million
 

2. Wifistudy

 
इस चैनल की शुरुवात 26 जुलाई 2014 में हुई थी। इस चैनल पर सभी एग्जाम की तैयारी करने के लिए कंटेंट मौजूद हैं। सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक आप लाइव क्लास ले सकते है। इसपर daily current affairs, vocabulary, latest events और एग्जाम के सिलेबस के अनुसार पढ़ाते है। अगर आपको किसी भी एग्जाम की तैयारी करनी है तो इस चैनल के अलावा किसी अन्य पर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। Government job preparation के लिए यह सबसे अच्छा youtube channel साबित होगा।
 
Channel link: Wifistudy
 
Subscriber: 16 million 
 

1. Khan GS research centre

 
हमारे Top 10 best online study channel on youtube  के लिस्ट में पहले स्थान पर है। khan sir द्वारा लॉकडाउन में शुरू किया गया यह चैनल आज के समय में Government job candidate के लिये भारत का सबसे बड़ा study channel बन गया है। कुछ ही समय में यह चैनल बहुत तेज़ grow किया है जिसका एकमात्र वजह हैं khan sir और उनके पढ़ाने की अद्भुत कला वो बड़े से बड़े टॉपिक को बहुत ही आसान भाषा में अच्छे उदाहरण के साथ बताते है जिससे वह टॉपिक लंबे समय तक दिमाग में कैद हो जाता है। ऑनलाइन से पहले खान सर Patna में ऑफलाइन कोचिंग पढ़ात थे जो corona की वजह से बंद करनी पड़ी थी। 
 
 
Subscriber: 21.7 million
 

Best online study channel on youtube list in hindi

 
serial number Channel name subscriber
1Khan GS research centre21.7 Million
2Wifistudy16 Million
3Study IQ education15 Million
4Drishti IAS10.7 Million
5Utkarsh classes Jodhpur12 Million
6Exampur10.8 Million
7Dear Sir16.4 Million
8Rojgar with Ankit9.43 Million
9Adda2477.52 Million
10Testbook3.2 Million
 
Conclusion– दोस्तो इस आर्टिकल Top 10 best online study channel on youtube मे मैने आपको competitive एग्जाम की तैयारी के लिए यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा और पसंद किया जाने वाला चैनल के बारे में बताया है। उम्मीद करेंगे यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा और इसमें बताया गया कंटेंट आपके काम आएगा। Top 10 संबंधित जानकारी पढ़ने के लिए मेरा ब्लॉग visit करते रहे और अपना सपोर्ट बनाए रखे। सभी तरह की ऑनलाइन हो या ऑफलाइन वैकंसी के लिए मेरे telegram ग्रुप All online & offline vacancy से जरूर जुड़े जहाँ आपको हर रोज़ नयी वेकेन्सी देखने को मिलेगी। 
 
अन्य पढ़े ( Read also) –
 
 

Best online study youtube channel related FAQ

यूट्यूब की शुरुवात कब हुई और इसके मालिक कौन है ?

youtube की शुरुवात 14 फरवरी 2005 में हुई थी  और इसका मालिक Google है।

2023 में सबसे बड़े youtuber कौन है ?

सबसे बड़ा youtuber कैर्री मिनाती है जिसके 40.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

सबसे ज्यादा subscriber किस यूट्यूब चैनल पर हैं ?

Most subscriber on youtube की बात करे तो PewDiePie चैनल पर है जो की 111 Million subscriber हैं।

यूट्यूब पर सबसे पॉपुलर चैनल कौन सा है 2023 में ?

Most popular youtube channel की बात करे तो T-series है जिसके 250 million subscriber हैं।

सबसे ज्यादा वीडियो किस यूट्यूब चैनल पर हैं ?

 Most videos on youtube की देखे तो wifistudy के 44k वीडियो हैं।

3 thoughts on “Top 10 best online study channel on youtube | यूट्यूब पर पढ़ने के लिए 10 सबसे अच्छे चैनल”

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp