भारत में 10 सबसे अधिक खेले जाने वाले गेम | Top 10 games in India in hindi

मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल ने लोगो को घरों में कैद कर लिया है जिस वजह से लोग अब आउटडोर गेम से ज्यादा मोबाइल गेम खेलना पसंद कर रहे। Gaming company भी लोगो का मोबाइल गेम के प्रति बढ़ता क्रेज देखकर नए गेम लॉन्च करती जा रही हैं और इस तरह गेम की दुनिया बढ़ती जा रही है। एक आंकड़े के अनुसार 2023 तक 12000 करोड़ के साथ भारत गेमिंग के दुनिया में पहले स्थान पर हो जायेगा। इस आर्टिकल में हम Top 10 games in India अर्थात भारत में सबसे अधिक खेले जाने वाले गेम के बारे में जानेंगे। 

List of Top 10 games in india – सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले मोबाइल गेम  

10. Ludo king

इस गेम को भारत की एक कंपनी Gametion Technologies Pvt. Ltd ने बनाया है। इस गेम को 20 फरवरी 2016 को  apple ऐप स्टोर पर अपलोड किया गया था। इस गेम की लोकप्रियता 2020 में लॉकडाउन के समय बढ़ी जिस वजह से इस गेम के मालिक विकास जैसवाल करोड़पति बन गए। लॉकडाउन में यह गेम लोगो के टाइमपास का सबसे बड़ा स्रोत था। इस गेम की साइज 51mb है और प्ले स्टोर पर 4.2 * की रेटिंग है।

9. Fruit Ninja

इस गेम को Australia के Half brick स्टूडियों द्वारा बनाया गया है जिसे अप्रैल 2010 में अपलोड किया गया था। इस गेम में स्क्रीन पर फ्रूट आते है जिन्हे स्वाइप करके काटना होता है। ज्यादा फ्रूट्स काटने पर ज्यादा पॉइंट्स मिलते हैं और तीन फ्रूट्स मिस हो जाने पर गेम ओवर हो जाता है। ये वाकई बहुत intresting गेम है जो हर आयु वर्ग के लोगो को पसंद आएगा।यह गेम प्ले स्टोर पर मौजूद है जिसकी साइज 120 mb है तथा 4.3 की स्टार रेटिंग है।

8. Asphalt 9 legend

यह रेसिंग वीडियो गेम है जिसे Gameloft Barcelona studio ने डेवलप किया है जो की फ्रेंच बेस कंपनी है। इसका पहला वर्जन 2004 में आया था। इसी तरह इसका दूसरा वर्जन 25 जुलाई 2018 में आया है जो Asphalt 9 legend है। इस गेम में 101 कारो का कलेक्शन है जो लेवल के अनुसार मिलती है। इस गेम को 2019 में Apple design अवार्ड दिया है जिसे जितने वाला यह पहला रेसिंग गेम है।

7. Temple run

यह गेम हमारे Top 10 best mobile games की लिस्ट में सातवे स्थान पर है। USA की imangi studio द्वारा डेवलप किया गया यह गेम 4 अगस्त 2011 में  डिजाइन किया गया। एडवेंचर से भरा यह गेम लोगो के द्वारा काफी पसंद किया गया। लोगो को देखते हुए इस गेम का सिक्वल 2 भी आ गया। 2014 में ही इस गेम ने 100 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड कर लिए। प्लेस्टोर पर इस गेम का साइज 47 mb है और 4.1* मौजूद है।

6. Subway suffer

इस गेम को डेनमार्क की कंपनी kilu & Sybo ने 2012 में रिलीज किया था जो लॉन्च होते ही सभी वर्ग के लोगो में पॉपुलर हो गया। इस गेम को मुख्य किरदार में एक लड़का रहता है जिसे अपने कुत्ते के साथ पुलिस से बचकर भागना होता है। इसके 3D graphics लोगों को काफी पसंद आते हैं। 2017 में यह गेम सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया था। प्लेस्टोर पर इस गेम की साइज 130mb और 4.4* स्टार मौजूद है।

 5. Pokemon

इस गेम को 2016 में Naintic & The Pokemon company ने डेवलप किया। यह गेम लॉन्च करते ही 5 करोड़ डाउनलोड पूरे कर लिए और 2019 तक 10 करोड़ डाउनलोड पूरे करके इस गेम का राजस्व 3 बिलियन डालर पहुंच गया। यह गेम कई बार हादसे का वजह भी बना जिस वजह से कई लोगो से आलोचना भी झेलना पड़ा। प्ले स्टोर पर यह गेम 101 mb और 4.1* के साथ मौजूद है।

4. Call of duty

Top 10 best mobile games in India की लिस्ट में यह गेम है जो एक वार गेम है जिसे अमेरिकन कंपनी Infinity ward ने डेवलप किया है। इस गेम का पहला version 2003 में लॉन्च किया गया था। इस गेम में कई नए थीम जोड़े गए जैसे cold war, future world आदि। सिंगल पर्सन शूटर में यह गेम काफी पॉपुलर है तथा इस गेम का नया वर्जन call of duty Black ops 13 November 2020 में लॉन्च किया गया। इस गेम का साइज 2.7 GB के साथ 4.5* मौजूद है।

 

3. Clash of clans

 

यह एक मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम है जिसे फिनलैंड की कंपनी super cell ने 2 अगस्त 2012 को iOS पर लॉन्च किया था। 2013 में इसको प्लेस्टोर पर अपलोड कर दिया था। यह एक स्ट्रैटजी गेम है जिसमे अपने मोहल्ले के फाइटरों को ट्रेंड करके बाहरी लोगों से लड़ाना होता है। सुपर सेल कंपनी को इस गेम ने 2013 तक करोड़पति बना दिया। प्लेस्टोर पर यह गेम 4.5*  साथ मौजूद है जिसकी साइज 166 mb है।

2. Free Fire

इस गेम को नवंबर 2017 में 111Dot studio ने डेवलप किया था। यह एक एनिमेटेड वार गेम है जिसे लोगो ने काफी पसंद किया। इस गेम को 2018 में एप्पल ऐप स्टोर और प्लेस्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया था। इस गेम ने बच्चो को काफी मात्रा में अपने तरफ आकर्षित किया। प्लेस्टोर पर यह गेम 716 mb के साथ 4.3 की रेटिंग मौजूद है।

1. Pubg mobile

हमारे Top 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर Pubg यानी Player Unknown Battle Ground है। यह गेम 2017 में South Korea की कंपनी Blue Hole ने डेवलप किया था। South Korea ने PC version लॉन्च किया था जिसे बाद में China की कंपनी Tencent ने pubg का मोबाइल वर्जन लॉन्च किया। यह गेम युवाओं में काफी पॉपुलर हुआ लेकिन china से लगातार बिगड़ते संबंध के वजह से भारत सरकार ने इसे बैन कर दिया।

List of Top 10 games in India

Game  No. of downloads  Rating on playstore
Candy crush 1B + 4.5
Free fire 100M + 3.9
Clash of clans 500M + 4.4
Call of duty 100M + 4.4
Pokemon Go 100M + 4.3
Subway Suffer 1B + 4.5
Temple run 500M + 4.2
Asphalt 9 legend 100M + 5
Fruit Ninja 500M + 4.3
Ludo king 500M + 4.3
 

निष्कर्ष ;- तो दोस्तों ये रहे हमारे लिस्ट के Top 10 games in India के बारे में। वर्तमान समय में ये 10 मोबाइल गेम आज कल के बच्चो और युवा द्वारा सबसे अधिक खेले जा रहे । आप इनमे से कौन कौन गेम खेले है और कौन सा गेम आपको ज्यादा पसंद है कमेंट करके जरूर बताएं।

और भी पढ़े –

Top 10 best online games in India related FAQ

दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम कौन सा है ?

सबसे ज्यादा खेले जाने वाला गेम PUBG मोबाइल है।

भारत में सबसे ज्यादा किस गेम को पसंद किया गया ?

Free Fire को काफी संख्या में पसंद किया गया।

भारत में सबसे ज्यादा किस ऑनलाइन गेम को खेला जाता है ?

भारत में सबसे ज्यादा हर आयु वर्ग के लोगो द्वारा Ludo king खेला जाता है।

2 thoughts on “भारत में 10 सबसे अधिक खेले जाने वाले गेम | Top 10 games in India in hindi”

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp