Top 10 best job vacancy after 10th | हाई स्कूल के बाद 10 सबसे अच्छी वैकेंसी कौनसी हैं

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल और इंटेरनेट पर अधिकतर घूमते प्रश्न ” हाई स्कूल के बाद 10 सबसे अच्छी वैकेंसी कौनसी हैं ” पर दोस्तों हर साल लगभग 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थी दसवी कक्षा में पास होते है जिसमे से कुछ आगे की पढ़ाई करते है तो कुछ पढ़ाई के साथ तैयारी करते है और नौकरी बक लिए फॉर्म डालना शुरू कर देते हैं जिससे जल्दी से नौकरी मिल जाये। दसवी पास करने के बाद नौकरी के रास्ते कुछ क्षेत्र में खुल जाते हैं। बहुत से क्षेत्र में छोटे पद के लिए नौकरी के अवसर आते रहते है। इस आर्टिकल में हम Top 10 government job vacancy के बारे में जानेंगे जिनमे आप दस पास करके नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

List of best Job vacancy after 10th | हाई स्कूल के बाद 10 सबसे अच्छी वैकेंसी लिस्ट

1. Indian Coastguard

भारतीय तटरक्षक (Indian coastguard) में अलग-अलग शैक्षिक योग्यता पर वेकैंसी निकलती हैं जिसमे कक्षा 10 पास पर domestic branch में कुक व स्टीवर्ड पद के लिए साल में 2 बार वेकैंसी निकलती है। इसके फॉर्म का कोई चार्ज नही होता फॉर्म सभी category के लिए बिल्कुल फ्री होता है। आयु सीमा की बात करे तो 18 से 22 साल होती है| इसमे सैलेरी 21700 रुपये से शुरू होती है। सिलेक्शन प्रक्रिया की बात करे तो पहले लिखित परीक्षा फिर फिजिकल फ़िटनेस टेस्ट उसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है तीनो पास करने के बाद जॉइनिंग मिल जाती है।

2. Staff Selection Commission

 
हर साल SSC में लाखों वेकैंसी आती है जिनमे दसवी पास पर MTS( Multi Task Staff) और GD (General Duty) के लिए बहुत से वेकैंसी आती हैं। SSC के लिए भारी संख्या में विद्यार्थी फॉर्म डालते है। दोनो पद के लिए फॉर्म फीस 100 रुपये General व OBC से लगता है। SC, ST व महिलाओं का फॉर्म फीस फ्री होता है। आयु सीमा की बात करे तो MTS के लिए 18- 25 वर्ष और GD के लिए 18- 23 वर्ष निर्धारित है। GD के लिए शुरुवात सैलरी 21700 तथा MTS के लिए 18000- 22000 तक मिलती है।

3. Indian Navy

 
भारतीय नौसेना (Indian Navy) में दसवीं पास विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक रिक्रूटमेंट के आधार पर कुक, स्टीवर्ड व ह्यगिनिस्ट आदि पदों पर वेकैंसी आती है। Navy MR में वर्ष में 2 बार वेकैंसी आती है जिसमे पूरे भारत से बच्चे अप्लाई करते है। इसमे आयु सीमा 17- 20 वर्ष निर्धारित है। सैलेरी की बात करे तो 21700- 69100 तक मिलती है। सेलेक्शन प्रक्रिया की बात करे तो लिखित परीक्षा फिर फिजिकल और मेडिकल होता है तीनो पास करने के बाद जॉइनिंग मिल जाती है।

4. Para Forces

अगर आप सेना में जाना चाहते है तो दस पास करने के बाद आपको अवसर मिलने लगते है। CRPF, BSF, CISF व ITBP आदि में अकसर Constable व GD के पदों पर भर्ती आती रहती है। पैरा फ़ोर्स में जाने के लिए दसवी पास होने के साथ height 170cm होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करे तो 18- 23 वर्ष होती है। सैलेरी इसमे 21700 रुपये से शुरू होती है। 
 

5. Gramin Dak Seva (GDS)

 
दसवी पास करने के बाद पोस्ट ऑफिस में नौकरी करने का सुनहरा मौका मिलता है। अक्सर इसमे BPM (Branch Post Master), ABPM (Assistant Branch Post Master), व डाक सेवक आदि पदों के लिए वेकैंसी आती रहती है। आयू सीमा की बात करे तो 18- 27 वर्ष तक होती है। इसमें सैलरी भी आपको 10 हज़ार से ऊपर ही मिलती है। सिलेक्शन प्रक्रिया की बात करे तो इसमें चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है। 

6. Railway Police Force(RPF)

 
अगर आपको इंडियन रेलवे में नौकरी करनी है तो RPF की जॉब आपके लिए बेहतर है। रेलवे पुलिस कांस्टेबल के लिए वेकैंसी निकलती है। आयुु सीमा की बात करे तो 18- 25 वर्ष होती है। इसके लिये फॉर्म फीस 500 रुपये General/OBC का व 250 रुपये SC/ST/Female/Minority के लिये लगता है। सैलेरी की बात करे तो सातवे वेतन के अनुसार 21700 रुपये से शुरू होती है। 

7. Forest Department

 
वन विभाग में हर साल इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन के साथ- साथ दसवी पास विद्यार्थियों के लिए भी वेकैंसी आती है। दसवी पास पर wildlife gaurd के पद पर वेकैंसी निकलती है। आयु सीमा की बात करे तो 18- 27 वर्ष होती है। सैलरी इसमे 18000 रुपये तक मिलती है। सिलेक्शन प्रक्रिया इसमे पहले लिखित परीक्षा फिर फिजिकल टेस्ट उसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है फिर जोइनिंग मिल जाती है।

8. Banking

अगर आप बैंक में जॉब करना चाहते है तो दसवीं पास पर Peon पद के लिए वेकैंसी आती है। आयु सीमा की बात करे तो 18 से 26 वर्ष होती है। सैलरी इसमे 18000 रुपये से शुरू होती है। इसके लिए अलग- अलग बैंको में ऑनलाइन व ऑफलाइन फॉर्म निकलते रहते है।

9. NYKS

 
इसका फुल फॉर्म Nehru Yuva Kendra Sansthan है। इसमे हर छः महीने में अलग- अलग पद के लिए वेकैंसी आती है जिसमे दसवी पास पर MTS पद के लियेे फॉर्म निकलता है। MTS पोस्ट के अलावा इसमें District Youth Coordinator व Lower Division clerk आदि पदों पर भी वेकैंसी आती है। आयु सीमा की बात करे तो 18 से 25 होती है। सैलरी इसमे 27000 तक मिलती है जो कि MTS पोस्ट के लिए काफी अच्छी सैलरी है। 

10. Intelligence Bureau (IB)

 
इसको खुफिया विभाग के नाम से भी जाना जाता है जिसमे दसवीं पास को भी भर्ती का अवसर मिलता है। आयु सीमा की बात करे तो 18 से 27 वर्ष होती है। फॉर्म फीस इसमे General/OBC का 50 रुपये व अन्य सभी के लिए फ्री होता है। इसमें सेलेक्शन की बात करे तो Pre+Main परीक्षा होती  है उसके बाद लगभग IAS level का interview होता है। इंटरव्यू पास करने के बाद मेडिकल टेस्ट होता है फिर जोइनिंग मिलती है। यह हाई स्कूल के 
बाद 10 सबसे अच्छी वैकेंसी में से है।  
हाई स्कूल के बाद 10 सबसे अच्छी वैकेंसी कौनसी हैं

निष्कर्ष:-

दोस्तों आपने इस आर्टिकल में हाई स्कूल के बाद 10 सबसे अच्छी वैकेंसी के बारे में जाना जिसका फॉर्म डालकर आप सरकारी नौकरी ले सकते हैं। आर्टिकल में बताई गयी सबसे वैकेंसी प्रत्येक वर्ष निकलती है लेकिन कोई एक निश्चित दिन तय नहीं किया गया है। लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये और आर्टिकल पसंद आये तो शेयर करना न भूले।

और पढ़े:- 

2 thoughts on “Top 10 best job vacancy after 10th | हाई स्कूल के बाद 10 सबसे अच्छी वैकेंसी कौनसी हैं”

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp