Top 10 most hindu population country | ऐसे 10 देश जहाँ सबसे ज्यादा हिन्दू धर्म के लोग रहते हैं

 

 

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 most hindu population country में दोस्तों वैसे तो इस धरती पर बहुत से धर्म के लोग हैं पर जब हिन्दू धर्म की बात आती है तो आधी धरती एक तरफ नज़र आती है। हिन्दू धर्म के लोग लगभग हर देश में रहते हैं. कुछ देशो में अधिकांश हैं तो कुछ देशो में कम। मुख्य कुल 12 धर्म Christian, Judaism, Buddhism, Shinto, Islam, Sikh, Confucianism, Jainism, Hinduism, Taoism, Baha’i, and Zoroastrianism हैं। विश्व में तीसरी सबसे अधिक संख्या वाली धर्म हिन्दू  है लेकिन किस देश में है और कौन से ऐसे देश है जहां सबसे ज्यादा हिन्दू धर्म के लोग है इस आर्टिकल में जानेंगे। तो चलिए देखते है Top 10 most hindu populated country.

 

 Most hindu population country in the world

 

 10. Mauritius 

अफ्रीका महाद्वीप  में यह देश अपने सैकड़ो द्धीप की वजह से जाना जाता है जिसकी राजधानी पोर्ट लुइस है। हिन्द महासागर में मेडागास्कर द्वीप के पूर्व में यह देश बसा है। इस देश की कुल आबादी 12 लाख 65 हजार है जिसमें सबसे ज्यादा आबादी ईसाई धर्म की है लेकिन हिंदू धर्म की बात करे तो तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा हिंदू हैं यहां जो की 48% यानी करीब 6 लाख लोग हिंदू हैं। दरअसल ब्रिटिश अपने शासन काल में हिंदुओ को वहां ले जाकर काम करवाते थे जिस वजह से यह Hindu populated country बन गया।

9. United Kingdom

यह European Nation, G8, OECD, NATO और WTO का सदस्य है जिसकी राजधानी लंदन है। इसकी कुल जनसंख्या 6 करोड़ 80 लाख से भी ज्यादा है जिसमे 8 लाख 32 हजार लोग हिंदू धर्म के ही देखने को मिल जायेंगे। सबसे अधिक धर्म के लोग यहां christian हैं बाकी और अन्य भी धर्म के लोग इस देश में निवास करते हैं।

8. Malaysia

सिंगापुर का पड़ोसी देश है Malaysia जिसकी राजधानी क्वालालमपुर है। इस देश की कुल जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 83 लाख है जिसमे से 19 लाख हिंदू शामिल हैं। यह एक इस्लामिक देश है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा मुस्लिम धर्म के लोग रहते हैं जिस वजह से यहां National religion इस्लाम है।

7. United States of America

Most powerful countries में शुमार व NATO Countries का हेड इस देश की राजधानी वॉशिंगटन डीसी है। इस देश की कुल आबादी लगभग 33 करोड़ 19 लाख है जिसमे से सबसे ज्यादा 63% ईसाई धर्म के लोग है। हिंदू धर्म की बात करे तो 33 लाख 22 हजार लोग अमेरिका में रहते हैं।29% ऐसे लोग भी है जो किसी भी धर्म के नहीं हैं।

6. Sri Lanka

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका जिसकी वैधानिक राजधानी श्री जयावर्धनेपुरा कोट्टे है और न्यायिक राजधानी कोलंबो है। इस देश की कुल जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 22 लाख है जिसमे से सबसे ज्यादा 70% बौद्ध धर्म के लोग रहते हैं। बौद्ध धर्म के बाद दूसरा सबसे ज्यादा 26 लाख लोग हिंदू धर्म के हैं।

5. Pakistan

 

इस बात से आपको हैरानी होगी कि पाकिस्तान में इस्लाम धर्म के बाद सबसे ज्यादा हिंदू धर्म के लोग हैं। पाकिस्तान की कुल आबादी लगभग 24 करोड़ 30 लाख है जिसमे से 96% लोग मुस्लिम है इसके बावजूद वहां हिंदुओ की संख्या 36 लाख 28 हजार है। 

4. Indonesia

यह भी एक इस्लामिक देश है जिसकी राजधानी जकार्ता है। इस देश की कुल संख्या लगभग 27 करोड़ 39 लाख है जिसमे से सबसे ज्यादा 87% लोग इस्लाम धर्म के हैं। यहां तीसरी सबसे ज्यादा हिंदू धर्म के लोग हैं जिनकी संख्या 44 लाख 82 हजार है। यहां Second most polulated religion christian लोग हैं।

3. Bangladesh

यह भारत का वह पड़ोसी देश है जिसकी सबसे ज्यादा सीमा भारत से लगी है। इसकी राजधानी ढाका है व यहां की कुल जनसंख्या लगभग 16 करोड़ 14 लाख है। यह भी Most islamic populated countries में से एक है जहां 90% लोग इस्लाम धर्म के हैं। हिंदू धर्म के यहां 1 करोड़ 43 लाख लोग रहते है। 

2. Nepal

हिमालय की गोद में बसा यह देश Highest peak Mount Everest की वजह से काफी प्रसिद्ध है। मनोरम प्राकृतिक दृश्यों से भरा इस देश की राजधानी काठमांडू है जो की भारत के काफी निकटतम है। इस देश की कुल जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 80 लाख है जिसमे सबसे ज्यादा हिंदू धर्म के लोग 2 करोड़ 35 लाख हैं। दूसरी यहां सबसे ज्यादा बौद्ध धर्म के लोग हैं।

1. India

इस देश का हिंदी में नाम हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान में ही हिन्दू शब्द है तो आप समझ सकते हैं इस देश की  ज्यादा आबादी हिन्दू है। पुरे देश की आबादी की बात की आबादी की बात करे तो कुल 138 करोड़ है जिसमे से 105 करोड़ आबादी हिन्दू धर्म से ताल्लुख रखते है इस हिंसाब से 80% लोग हिन्दू है। दूसरा सबसे ज्यादा निवास करने  वाला धर्म इस्लाम है जो 15% है।   

Conclusion:-

 

 

इस आर्टिकल में मैंने दुनिया Top 10 most hindu populated country के बारे में बताया है जहाँ सबसे ज्यादा हिन्दू लोग रहते  हैं। इस आर्टिकल में बताये गए आकड़े जनसँख्या के हिसाब से हैं जो थोड़ा बहुत ऊपर निचे हो सकते हैं। उम्मीद करता हूँ यह आर्टिकल आपको पढ़कर और दी गयी जानकारी पढ़कर अच्छा लगेगा। आर्टिकल ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, Top 10 jankari से जुड़े रहे और अन्य सभी जगह हमसे जुड़ने के लिए Social Icon से हमें फॉलो कर ले। 

 
Read more:- 
 
 
 

[sp_easyaccordion id=”440″]

2 thoughts on “Top 10 most hindu population country | ऐसे 10 देश जहाँ सबसे ज्यादा हिन्दू धर्म के लोग रहते हैं”

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp